September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

By on September 15, 2026 0 17 Views

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को जनहित और रिक्तियों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर भेजा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल के पद से हटाकर उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, देहरादून भेजा गया है।

हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है। शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर के पद पर तैनाती दी गई है।