September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बुजुर्ग ने पड़ोसी युवक की गंडासा से काटकर की हत्या।

बुजुर्ग ने पड़ोसी युवक की गंडासा से काटकर की हत्या।

By on September 27, 2021 0 313 Views

अलीगढ़। रंजिश के चलते एक बुजुर्ग ने पड़ोसी युवक की गंडासा से काटकर हत्या कर दी। युवक की मां पर जानलेवा हमला कर स्वयं को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव नगला बिरखू के हीरालाल (65 वर्ष उम्र) व चंद्रपाल सिंह के परिवार में विवाद चल रहा है। हीरालाल का परिवार चंद्रपाल के परिवार से रंजिश रखता है। हीरालाल शनिवार देर रात चंद्रपाल सिंह के घर चढ़ गया। छत पर चंद्रपाल सिंह का पुत्र कृष्णा कुमार उम्र 22 वर्ष सो रहा था। हीरालाल ने गंडासा से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास में सो रही चंद्रपाल सिंह की पत्नी शशि देवी जगी ने विरोध किया तो गंडासा से उस पर भी हमला कर दिया।
हीरालाल ने बच्चों पर भी फायर किया, लेकिन वह बाल बाल बचे। उसके बाद हीरालाल अपने घर चला गया और अपने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कृष्णा कुमार की मां शशि ने हीरालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। घायल शशि की हालत गंभीर है। उसको पहले जिला अस्पताल रेफर किया गया, उसके बाद वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेज गया। वहां से भी हायर सेंटर दिल्ली भेजा है। घटना स्थल पर खून देख लोग सहम गए। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जाएगी।