September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उप चुनाव के लिए पूर्व सभासद नसीम जहा ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया।

उप चुनाव के लिए पूर्व सभासद नसीम जहा ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया।

By on May 28, 2022 0 162 Views

कालाढूंगी।वार्ड 4 में हो रहे सदस्य के उप चुनाव के लिए पूर्व सभासद नसीम जहा ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया।कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 से सभासद द्वारा स्तीफा देने के बाद इस सीट पर उप चुनाव 12 जून को होना है।जिसके लिए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, व तहसीलदार प्रियंका रानी के समक्ष पूर्व सभासद नसीम जहा ने अपना नामनकन पत्र दाखिल किया।इस दौरान उनके साथ उनके पति भाजपा नेता मेहमूद हसन बंजारा,दीवान सिंह बिष्ट,तारा चंद्र पांडे,गोपाल दत्त,गोयल,हाजी तस्लीम कुरेशी,साबिर कुरेशी, रासिद कुरैशी,शाकिर हुसैन,आदि मौजूद थे।वही एस, डी, एम,ने बताया चुनाव में चुनाव आयोग के नियमो का पालन किया जा रहा है शनिवार को मत पत्रों की जांच व रविवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे,इस दौरान भोपाल सिंह बोरा,इमरान खान, बीना रोतेला,व्यवस्था में जुटे है,बताते चले नसीम जहा पूर्व में 2007 व 2013 में इसी वार्ड से सभासद रह चुकी है व 2002, 2018 के चुनाव में कुछ अंतर से हारी थी,ये चुनाव उनका 5 वा चुनाव है।