October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • हरीश रावत ने चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों पर उठाए सवाल, कहा- जिम्मेदार देश भर में पर्यटक बनकर घूम रहे हैं

हरीश रावत ने चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों पर उठाए सवाल, कहा- जिम्मेदार देश भर में पर्यटक बनकर घूम रहे हैं

By on April 25, 2024 0 681 Views

देहरादून: आगामी 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 की शुरुआत हो जाएगी. सरकार का दावा है कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस बार यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं, उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों को लेकर सूबे के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सीएम पुष्कर सिंह धामी पर कटाक्ष किया है.

हरीश रावत ने कहा कि

चारधाम यात्रा राज्य की प्रतिष्ठा है. यात्रा सफल, सुचारू और सुरक्षित हो यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है. चारधाम यात्रा की तिथियां सामने आ चुकी हैं. स्थितियां अब बहुत नजदीक हैं. मगर चारधाम यात्रा के लिए उत्तरदाई मंत्रालय और उनके मंत्री देश भर में पर्यटक बनकर घूम रहे हैं.

इसके अलावा हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी कटाक्ष किया. हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर किए tपोस्ट में लिखा कि

मुख्यमंत्री जी भी राज्य के बाहर हैं. अकेले राज्य की मुख्य सचिव महोदया को मडुवे से लेकर जंगलों की आग तक और चारधाम यात्रा सबकी चिंता करनी पड़ रही है. पिछले साल चारधाम यात्रा के कई कटु अनुभव इस वर्ष भी डरा रहे हैं.

बता दें कि उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2024 की शुरुआत 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हो जाएगी. बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को खुलेंगे. चारधाम यात्रा 2024 के लिए सरकार ने 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए थे. भक्त उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइड registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 दिया है. वह इस नंबर पर कॉल करके फोन पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं. स्मार्ट फोन पर आप touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं