September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी बहन, प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने उतार दिया मौत के घाट

फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी बहन, प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने उतार दिया मौत के घाट

By on September 9, 2024 0 595 Views

हरिद्वार के मंगलौर में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज एक भाई ने बहन को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलौर में एक घर में खून से लथपथ 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। तो पता चला प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही अपनी बड़ी बहन का गला रेतकर हत्या की है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें मंगलौर कस्बे से सूचना मिली है कि एक युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है।

पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि प्रेम प्रसंग के चलते छोटे भाई अमन ने अपनी बड़ी बहन फिजा 22 वर्षीय का देर रात गला रेतकर हत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। घटना की जानकारी लगने पर मंगलौर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।