October 29, 2026
Breaking News

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा, उत्तराखंड सीएम धामी ने घटना पर जताया दु:ख

By on June 13, 2025 0 165 Views

देहरादून: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे. इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. अहमदाबाद विमान क्रैश की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपना दु:ख व्यक्त किया है.

अहमदाबाद विमान क्रैश की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है. बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन (A-171) लंदन जा रहा था. बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी, तभी विमान जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया.

फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से 169 भारतीय नागरिक हैं. इसके अलावा 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे. बताया ये भी जा रही है कि एयर इंडिया का विमान किसी इमारत पर गिरा है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.