October 26, 2026
Breaking News

जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन।

By on June 15, 2023 0 302 Views

कालाढूंगी। महा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार विमर्श हेतु गुरुवार को कालाढूंगी नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा एवं सभासदों की बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत द्वारा 12 जून से प्रतिदिन चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की समीक्षा की गई एवं 17 जून को निकलने वाली प्रभात फेरी और 18 जून को महा स्वच्छता अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, लिपिक भूपाल बोरा, महिपाल, सभासद कविता वालिया, नसीम जहां, मुराद अंसारी, दीनू सती, मेहमूद हसन बंजारा आदि उपस्थित रहे।