Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में इंदर रावत के रक्षाबंधन कार्यक्रमों में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, बहनों ने बांधी राखी

रामनगर में इंदर रावत के रक्षाबंधन कार्यक्रमों में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, बहनों ने बांधी राखी

By on August 26, 2026 0 7 Views

रामनगर। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं भाजपा नेता, पूर्व सैनिक इंदर रावत द्वारा बहनों के सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को पिरुमदारा मंडल और ग्रामीण मंडल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की मौजूदगी ने आयोजन को खास और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में पहुंची बहनों ने इंदर रावत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद दिया। इस दौरान कई अवसरों पर भावुक माहौल भी देखने को मिला। महिलाओं ने इंदर रावत को राखी बांधते हुए उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र में निरंतर सक्रियता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर इंदर रावत ने कहा कि बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र उनके लिए केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का बंधन है। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रत्येक बहन के सुख-दुख में भाई के रूप में हमेशा साथ खड़े रहने का प्रयास करेंगे।

इंदर रावत ने कहा कि रामनगर विधानसभा के अलग-अलग मंडलों में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रमों में मातृशक्ति से मिला प्रेम और स्नेह उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक रहा। बहनों की आत्मीय भागीदारी ने इन आयोजनों को एक बड़े सामाजिक उत्सव का स्वरूप दे दिया।

उन्होंने सभी बहनों, मातृशक्ति, आयोजन से जुड़ी महिलाओं, सहयोगियों और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इंदर रावत ने कहा कि बहनों का सम्मान उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है और मातृशक्ति का स्नेह व विश्वास उन्हें समाज के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देता है।