September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड के मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात, पर्यटन व्यवसायियों के मुरझाए चेहरे।

उत्तराखंड के मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात, पर्यटन व्यवसायियों के मुरझाए चेहरे।

By on August 31, 2021 0 479 Views

उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार बारिश जारी है। हालांकि राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में करीब तीन दिन बाद धूप खिली, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कुमाऊं में भारी बारिश के बाद टनकपुर में शारदा नदी उफान पर आ गई। जिसके बाद शारदा चुंगी कॉलोनी में स्तिथ घरों में पानी घुस गया। पुलिस-प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के अन्य जिलों में भी तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं जतायी हैं।जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो मौसम विज्ञानियों ने राजधानी दून व आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ के पंचाचूली में सीजन का पहला हिमपात मुनस्यारी में रविवार रात सीजन का पहला हिमपात हुआ है। हालांकि सड़कें बंद होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों में भी सीजन के पहले हिमपात को लेकर कोई खुशी नहीं है। रविवार रात मुनस्यारी में मौसम ने करवट बदली और पंचाचूली की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी को लेकर पर्यटन व्यवसायी भी ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। उनका कहना है कि, बारिश के कारण सड़कें बंद होने से पर्यटक नहीं आ रहे हैं। थल-मुनस्यारी सड़क जगह-जगह बंद है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर सड़कों पर गिर रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने बताया कि, सड़कें अगर खुली होतीं तो पर्यटकों के आने की उम्मीद होती। वर्तमान हालात में अगर ज्यादा बर्फबारी भी होती तो कारोबार को इसका फायदा नहीं मिलता।