October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • रिहायशी इलाके में घूम रहा भालू, मवेशियों को बना रहा निवाला, खौफ के साये मे लोग…

रिहायशी इलाके में घूम रहा भालू, मवेशियों को बना रहा निवाला, खौफ के साये मे लोग…

By on August 2, 2022 0 188 Views

चमोलीः इन दिनों जोशीमठ नगर क्षेत्र के आबादी वाले इलाकों में भालू की दस्तक से लोगों में भारी दहशत है. भालू के डर से लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं. आए दिन भालू लोगो के घरों के बाहर दिखाई दे रहा है. जिससे लोग काफी खौफजदा हैं. बताया जा रहा है कि भालू कई मवेशियों को निवाला बना चुका है.

दिनदहाड़े भालू की चहलकदमी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. बताया जा रहा है कि भालू आज सुबह एक गाय को उठाकर झाड़ियों में ले गया, जबकि बीते रोज इसी गाय पर भालू ने हमला घायल कर दिया था. इसके अलावा जोशीमठ में ही बदरीनाथ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास से भालू एक गाय को उठा ले गया. ऐसे में लोग काफी डरे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की माग की है.

वहीं, नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान के प्रभागीय वनाधिकारी नंदाबल्लभ शर्मा का कहना हैं कि जोशीमठ आबादी क्षेत्र में भालू की चहलकदमी को लेकर रात 10 बजे तक वनकर्मी गश्त लगा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि इन दिनों एक मादा भालू अपने बच्चों के साथ जोशीमठ नगर के आसपास रात के समय आबादी वाली क्षेत्रों में घूम रही है. बच्चों के साथ घूम रहे भालू को पिंजरे में कैद करना खतरनाक साबित हो सकता है. जिसे देखते हुए फिलहाल गश्त बढ़ाई जा सकती है.