जस्सागांजा रोड की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश, स्थायी पुनर्निर्माण की मांग
रामनगर। रामनगर की ग्राम पंचायत जस्सागांजा में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान हेम चंद्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण की मांग की है।
वीओ —
ग्रामीणों का कहना है कि जस्सागांजा रोड लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर भारी डम्परों और खनन सामग्री से लदे वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में भी सड़क की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 1100 मीटर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 75 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उपलब्ध धनराशि सड़क के गुणवत्तापूर्ण और स्थायी पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त नहीं है।
ग्रामीणों ने सड़क के लिए पर्याप्त धनराशि स्वीकृत करने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने और भारी वाहनों के आवागमन से सड़क को हो रहे नुकसान पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण दोबारा धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

