October 30, 2026
Breaking News

सड़क हादसे में बहन की मौत भाई घायल।

By on April 6, 2022 0 386 Views

कालाढूंगी। नैनीताल मार्ग में सड़क हादसे में बहन की मौत भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार मूसाबंगर कोटाबाग निवासी कमल बुधलाकोटी के पुत्र विजय बुधलाकोटी व बेटी आकांक्षा बुधलाकोटी अपनी दीदी के घर से वापस लौट रहे थे कि नैनीताल मार्ग में घटगड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।दोनों को घायल अवस्था हायर सेंटर भेज दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल आकांशा ने दम तोड़ दिया।वही विजय की हालत गम्भीर बनी हुई है।बताते चले कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है, इस घटना पर कालाढूंगी व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।