November 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • 2022 के चुनाव में कालाढूंगी सीट पर पार्टी मुझे आशीर्वाद देगी : गजराज

2022 के चुनाव में कालाढूंगी सीट पर पार्टी मुझे आशीर्वाद देगी : गजराज

By on September 21, 2021 0 448 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)निवर्तमान मंडी परिषद अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज सिंह बिष्ट ने कालाढूंगी विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। बिष्ट ने कहा कि वह वर्ष 2002 से इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। वह इस क्षेत्र में हर सामाजिक काम से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी उनके साथ अन्याय नहीं करेगी। उन्हें विश्वास है 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उन पर जरूर भरोसा करेगी। कालाढूंगी के नयागांव स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया से उन्होंने ये बात कही। मीडिया के एक सवाल में वर्तमान विधायक बंशीधर भगत द्वारा अपने पुत्र के लिए इस सीट से टिकट मांगने के जवाब में बिष्ट ने कहा कि भगत मेरे भी पिता तुल्य हैं हो सकता है वो मेरे लिए टिकट मांग रहे हों। बिष्ट के इस सीट पर खुल कर दावेदारी करने के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। बिष्ट ने कहा कि कोटाबाग में डिग्री कॉलेज का निर्माण, कालाढूंगी के पर्यटक स्थलों को पहचान दिलाने, तहसील में एसडीएम की स्थाई तैनाती समेत तमाम जनसरोकारों के मुद्दे पर उन्होंने संघर्ष किया है। बिष्ट ने कहा कि विधानसभा की जनता उन्हें आशीर्वाद देने को आतुर है। गजराज सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र के लिए काफी संघर्ष कर कई काम कर चुके हैं, अब विधायक बनकर वह बची हुई क्षेत्र की समस्याओं को पूरा करना चाहते हैं।