Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आम आदमी तक खाद्य योजनाओ का लाभ पहुॅचाना सरकार का उददेश्य-भुपेन्द्र रावत.

आम आदमी तक खाद्य योजनाओ का लाभ पहुॅचाना सरकार का उददेश्य-भुपेन्द्र रावत.

By on December 20, 2021 0 255 Views

रामनगर। राज्य खाद्य सर्तकता आयोग के अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा हर आम आदमी तक खाद्य योजनाओ का लाभ पहुॅचाना सबसे बड़ा उद्देश्य है।जिसके लिए अब नगर क्षेत्र मे राशन वितरण प्रणाली, स्कूलो मे मिलने वाले मिड डे मील भोजन, आगनबाड़ी केन्द्रो मे मिलने वाले नाश्ते भोजन व टेक होम राशन की गुणवत्ता को चेक करने व उचित कार्यवाही के लिए आयोग को संस्तुति किये जाने के लिये नगर सर्तकता समिति का गठन किया गया है। नगर पालिका सभागार मे समपन्न बैठक को सम्बोधित करते हुये रावत ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत रामनगर मे नगर सर्तकता समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य आकस्मिक रूप से कभी भी अपने अधिकारो का उपयोग करते हुये जॉच कर सकते है।बताया कि अपनी रिर्पोट जिला विकास अधिकारी व आयोग को उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होने बताया कि समिति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अधीन सभी स्कीमो के कार्यान्वयन का नियमित रूप से पर्यवेक्षण कर सकेंगी, समिति को उक्त अधिनियम के किन्ही उपबन्धो के अतिक्रमण की जिला शिकायत निवारण अधिकारी को लिखित मे सूचना दे सकेंगी।बताया कि आयोग के द्वारा शीघ्र ही अभियान चलाकर गरीबी रेखा के नीचे वाले राशन कार्डो का सत्यापन किया जायेंगा और जो इसके लिये पात्र नही है उनका राशन कार्ड पीले राशन कार्ड मे बदलकर वास्तविक जरूतमंदो को इसका लाभ पहुॅचाया जायेगा। बताया कि राशन की दुकानो के अवकाश के दिनो, उनके खुलने व बंद होने के समय व राशन बॉटने की तारीखो का विवरण राशन की दुकानो के बाहर अंकित होना जरूरी है। इस मौके पर सदस्य सचिव तेजबल सिंह ने शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ पर प्रकाश डाला और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक दीप चन्द्र बेलबाल राशन वितरण प्रणाली का डाटा पेश किया। नगर पालिकाध्क्ष हाजी मौ. अकरम की अध्यक्षता व पूर्ति निरीक्षक के संचालन मे समपन्न बैठक मे डीपीओ मुकुल चौधरी, सीडीपीओ शिल्पा जोशी, ग्राम्य विकास अधिकारी हरिशंकर पांडे, बाल विकास सुपरवाईजर मीरा बोरा, पंचायती राज विभाग हेम चन्द्र, ओएसडी पूरन चौहान, नगर सर्तकता समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष हाजी मौ अकरम, समिति सदस्य विमला आर्या, रूबीना सैफी, गुलाम सादिक, दीपक चन्द्र (सभासदगण) व सदस्य संजीव अग्रवाल सहित सभासद शिवि अग्रवाल, सभासद मौ. अजमल, सभासद प्रतिनिधि डॉ. जफर सैफी, नदीम कुरैशी, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।

नगर सर्तकता समिति के लिए नामित सदस्य
रामनगर। भुपेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि नगर सर्तकता समिति के हेतू नगर पालिकाध्य हाजी मौ अकरम अध्यक्ष, पूर्ति निरीक्षक दीप चन्द्र बेलबाल सचिव, सभासद विमला देवी, सभासद रूबीना सैफी, सभासद गुलाम सादिक, सभासद दीपक चन्द्र, व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल बब्लू व बब्लू तिवारी को सदस्य नामित किया गया है।