October 30, 2026
Breaking News

मित्र पुलिस अय्यूब ने बचाई वृद्ध व्यक्ती की जान।

By on October 19, 2021 0 273 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन)भारी बारिश में भीग कर ठिठर रहे अज्ञात अधेड़ को मंगोली पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया।

जानकारी के अनुसार मल्लीताल नैनीताल कोतवाली की मंगोली पुलिस चौकी क्षेत्र में लगने वाली ग्राम सभा घटगड मे अज्ञात अधेड़ व्यक्ति जंगल मे बारिश में खुले आसमान ने नीचे बेशुद पड़ा हुआ था जिसकी सूचना किसी राहगीर ने मंगोली चौकी में तैनात पुलिस कर्मी अय्यूब खान को दी इस पर अय्यूब ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए मानवता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति की मद्दत करने के लिए मौके की ओर रवाना हो गए उन्होंने मौके पर पहुचकर देखा तो उक्त व्यक्ति बुरी तरह से बारिश में भीग कर ठिठुर रहा था इस पर अय्यूब ने मौके से 108 आपातकालीन को फोन लगया मगर 108 सेवा मौके पर पहुचने से इनकार कर दिया तो ।अय्यूब ने अपने मित्र क्षेत्र निवासी दिनेश बिष्ठट्ठानिया व अज्जू को फोन कर के बुलाया तो उक्त दोनों व्यक्ति भी भारी बारिश में अपनी निजी कार लेकर मौके पर पहुच गए और फिर अय्यूब सहित दोनों व्यक्तियों ने उक्त अज्ञात व्यक्ति को कालाढुंगी सरकारी अस्पताल पहुँचाया यहा चिकित्सको ने उक्त व्यक्ति को प्रथम उपचार देखर हायर सेंटर रेफर कर दिया।अय्यूब व उक्त दोनों व्यक्तियों की हर कोई सराहना कर रहा था ।