October 5, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

By on October 6, 2026 0 7 Views

हल्द्वानी। हल्द्वानी के वार्ड-52 स्थित जज फार्म क्षेत्र में घरों में नलों से दूषित और झागयुक्त पानी आने की शिकायत पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
सांसद अजय भट्ट ने पत्र में कहा कि 4 अक्टूबर को प्रकाशित समाचारों के माध्यम से उन्हें जज फार्म क्षेत्र में गंदे और झागयुक्त पानी की आपूर्ति की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार कई घरों में पहुंच रहा पानी पीने योग्य नहीं है।
पत्र में क्षेत्र में गौला नदी और ट्यूबवेल की पाइपलाइनों के बावजूद समस्या बने रहने तथा शीशमहल फिल्टर प्लांट में सिल्ट जमा होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने का भी उल्लेख किया गया है।
सांसद ने दूषित पानी से जलजनित बीमारियों का खतरा बताते हुए जल संस्थान और संबंधित अधिकारियों से पाइपलाइनों, पानी के स्रोत और पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा है।
उन्होंने मांग की है कि जब तक पेयजल व्यवस्था सामान्य नहीं होती, तब तक प्रभावित क्षेत्र के लोगों को टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।