September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • जौलीग्रांट में हाथी का आतंक, जंगल गए दंपति को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

जौलीग्रांट में हाथी का आतंक, जंगल गए दंपति को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

By on January 9, 2025 0 397 Views

जौलीग्रांट में हाथी का आतंक देखने को मिल रहा है. जंगल गए दंपति को हाथी ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना बुधवार शाम की है. जानकारी के अनुसार राकेश पंवार (70) अपनी पत्नी सुशीला (65) के साथ लकड़ी लेने के लिए थानो वन रेंज के जंगल में गए थे. अचानक हाथी ने उनपर हमला कर दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई.

गांव की अन्य महिलाओं ने शवों को जब जंगल में देखा तो हड़कंप मचा गया. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.