- Home
- उत्तराखण्ड
- कॉर्बेट नेशनल पार्क में घुमाने की बुकिंग के बदले चेन्नई के पर्यटकों को ठगने का मामला सामने आया
कॉर्बेट नेशनल पार्क में घुमाने की बुकिंग के बदले चेन्नई के पर्यटकों को ठगने का मामला सामने आया
रामनगर।कॉर्बेट नेशनल पार्क में घुमाने की बुकिंग के बदले चेन्नई के पर्यटकों को ठगने का मामला सामने आया है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के दो पर्यटकों ने अपने ग्रुप के साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने के लिए एडवांस बुकिंग कराई थी. कॉर्बेट पार्क की एडवांस बुकिंग के लिए उन्होंने 37 हजार 500 रुपए भी ऑनलाइन पेमेंट कर दिए थे. ट्रैवल एजेंट ने पैसे तो ले लिए लेकिन बुकिंग नहीं की.
ट्रैवल एजेंट ने ठगी कर ली।चेन्नई की जयेता दत्ता और मनोज कुमार ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बुकिंग करने वाले बंजारा ट्रैवल्स के एजेंट से संपर्क किया. जयेता दत्ता के अनुसार ट्रैवल एजेंट रमेश जोशी से उनकी बात हुई. जयेता ने ट्रैवल एजेंट रमेश जोशी को बताया कि वो अपने 10 साथियों के साथ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमना चाहती हैं। उन्होंने 25 और 26 दिसंबर के लिए बुकिंग करवाई. कॉर्बेट पार्क घूमने के लिए ईमेल से बुकिंग कराई गई।

