Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड: सीएम की रेस में 4 ब्राह्मण चेहरों पर चर्चा, दौड़ में सुबोध उनियाल का नाम भी शामिल…

उत्तराखंड: सीएम की रेस में 4 ब्राह्मण चेहरों पर चर्चा, दौड़ में सुबोध उनियाल का नाम भी शामिल…

By on March 10, 2022 0 312 Views

देहरादून:  उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर से इतिहास रचने की ओर है। पार्टी को यहां स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि, भाजपा नेता व सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। खटीमा सीट से उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने हराया है। धामी की हार के साथ उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों की हार का सिलसिला भी बरकरार रहा। पहले भुवन चंद्र खंडूरी, फिर हरीश रावत तो अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी विधानसभा सीट को नहीं बचा पाए हैं। धामी की हार के साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई है कि राज्य में अब भाजपा का सीएम पद का चेहरा कौन होगा। दरसअल, चुनाव से छह महीने पहले भाजपा ने यहां पर सीएम के तीन चेहरे बदले थे।

2012 2017 में हारे थे सीएम 

2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी से 4,623 मतों से हार गए थे। इसी तरह, 2017 में सीएम हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद से 12,278 मतों से चुनाव हार गए थे। वहीं अब सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब 6500 से ज्यादा वोट से हार गए हैं।

ये नाम सीएम पद की रेस मे

1-रमेश पोखरियाल निशंक

रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व सीएम हैं. वह केंद्र में मानव संसादन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। निशंक अभी हरिद्वार सीट से लोकसभा सांसद हैं.

2-सुबोध उनियाल

सुबोध उनियाल वर्ष 2002, 2012 और 2017 में तीन बार नरेंद्र नगर से विधायक रह चुके हैं। पिछली सरकार मे उन्होने सरकारी प्रवक्ता और कृषि मंत्री का पद भी संभाला है. और अब 2022 मे फिर उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया है।

3-अनिल बलूनी

उत्तराखंड के सीएम पद की लिस्ट में अनिल बलूनी का नाम लिया जाता रहा है. अनिल बलूनी अभी भाजपा के राज्यसभा सांसद है. बलूनी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं.

4-अजय भट्ट 

केंद्र सरकार में मंत्री अजय भट्ट का नाम भी मुख्‍यमंत्री  बनाए जाने को लेकर चर्चाओं में है. अजय भट्ट केंद्र में रक्षा राज्‍यमंत्री और उत्तराखंड से राज्‍यसभा सांसद हैं. अजय भट्ट केंद्र में मंत्री बनने से पहले रानीखेत से राज्‍यगठन से लगातार विधायक रहे हैं.

चौंका सकते हैं मोदी-अमित शाह

कयासों से इतर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सभी को चौंका भी सकते हैं। हो सकता है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व राज्य में सीएम के रूप में किसी नए चेहरे को सामने लाए। उत्तराखंड में पहले भी पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाकर भाजपा नेतृत्व ने सभी को हैरान कर दिया था। इससे पहले भी मोदी व शाह की जोड़ी कई ऐसे निर्णय ले चुकी है, जिन्होंने सभी को चौंकाया है।

धामी को मिल सकता है इनाम 

उत्तराखंड में शानदार जीत का इनाम पुष्कर सिंह धामी को मिल सकता है। संभव है कि खटीमा से हार के बावजूद भाजपा उन्हें इनाम दे। जानकारी के मुताबिक, हार के बाद भी सीएम पद के चेहरे के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्हें छह महीने पहले ही सीएम बनाया गया था। इतने कम समय में भी उन्होंने राज्य में संगठन को संभाला और सत्ता विरोधी लहर को खत्म किया।