October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सहस्त्रधारा रोड के द्रोण वाटिका कॉलोनी में पूजित अक्षत वितरण की शुरुआत, देश के पांच लाख गांवों में घर-घर बांटा जाएगा पुजित अक्षत कलश

सहस्त्रधारा रोड के द्रोण वाटिका कॉलोनी में पूजित अक्षत वितरण की शुरुआत, देश के पांच लाख गांवों में घर-घर बांटा जाएगा पुजित अक्षत कलश

By on January 11, 2024 0 908 Views

देहरादून: पूजित अक्षत वितरण की शुरुआत आज सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका कॉलोनी में धूमधाम से वितरित किए गए ।कॉलोनी के अध्यक्ष राज देव यादव एवं सचिव सुधीर मेहता, कोषअध्यक्ष बलराज कृष्णा दीक्षित द्वारा  कॉलोनी स्थित मंदिर से कलश यात्रा निकालकर कॉलोनी में रह रहे 150 परिवारों के घर अक्षत एवं पत्रक विस्तृत वितरित किए गए। देश के पांच लाख गांव में अक्षत बांटकर उत्सव मनाने की अपील की गई है। संघ के अपील को संज्ञान में लेकर कॉलोनी के पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है।अक्षत की एक थैली बनी है। थैली के साथ निवेदन पत्रक भी दिया गया ।जिसमें 22 जनवरी को अपने आसपास के मठ-मंदिरों में उत्सव, भजन, कीर्तन, हनुमानचालीसा, सुंदरकांड पाठ, आरती कर प्रसाद वितरण की अपील की गई।

सचिव सुधीर ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक व अद्भुत बनाने के लिए देश के पांच लाख गांव में पूजित अक्षत वितरण की शुरुआत पहले से हो गई है। सहस्त्रधारा स्थित द्रोण वाटिका में पूजित अक्षत वितरण के लिए  कॉलोनी पदाधिकारी एवं कॉलोनी में रह रहे निवासियों ने पीला वस्त्र पहनकर पूजित अक्षत एवं पत्रक का वितरण किया। आपको बताते चले कि इसी के साथ गांव-गांव, घर-घर में अक्षत वितरण कर 22 जनवरी को उत्सव मनाने की अपील की भी की गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय संघ व विहिप के पदाधिकारियों की अपील पर पूरे देश में यह कार्यक्रम संघ के पदाधिकारी एवं अन्य कई महत्वपूर्ण समाजसेवियों द्वारा किया जा रहा है।

कॉलोनी के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव ने कॉलोनी वासियों से अपील की है शाम को घर पर कम से कम पांच दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान भी किया गया। अक्षत वितरण एक जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। कॉलोनी में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने और कॉलोनी निवासियों ने शिरकत की ।