September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • महाविद्यालय कीड़ा प्रांगण में एन०सी०सी० के छात्र छात्राओं को नदी उत्सव के तहत गंगा रन की दौड़ का आयोजन किया गया

महाविद्यालय कीड़ा प्रांगण में एन०सी०सी० के छात्र छात्राओं को नदी उत्सव के तहत गंगा रन की दौड़ का आयोजन किया गया

By on December 22, 2021 0 338 Views

रामनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नमामि गंगे एवं जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नदी उत्सव 17 से 23 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों में राजकीय महाविद्यालय रामनगर में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० एम०सी पांडे एवं चीफ प्रॉक्टर जी०सी० पंत, नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ० भावना पंत के निर्देशानुसार मंगलवार को महाविद्यालय कीड़ा प्रांगण में एन०सी०सी० के छात्र छात्राओं को नदी उत्सव के तहत गंगा रन की दौड़ का आयोजन किया गया व गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वह रामनगर क्षेत्र की जीवनदायिनी कोसी नदी किनारे छात्र छात्राओं ने नदी बचाओ, नदी स्वच्छता, जल संरक्षण स्लोगन लेखन के साथ रामनगर के आम जनमानस में जागरूकता लाने का एक प्रयास किया गया।