- Home
- उत्तराखण्ड
- श्रद्धालुओं का बीड़ा निकला काँवर लेने हरिद्वार
श्रद्धालुओं का बीड़ा निकला काँवर लेने हरिद्वार
रामनगर।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रामनगर क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा जल भर काँवर लेने हरिद्वार के लिये रवाना हुए।रामनगर के मोहल्ला बंबाघेर निवासी चन्द्रसेन कश्यप भी अपने 12 वर्षीय पुत्र व पूरे परिवार के साथ काँवर लेने निकल पड़े हैं।इस दौरान गीता कश्यप, कल्पना कश्यप, किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप, अनुज कश्यप, सोवित,रजत,हरसित,अनसुल,असीस,आदि श्रद्धाल हरिद्वार के लिये हुए रवाना। जिन्हें विदाई देने पहुंची समाज सेवीका किन्नर याना खान ने कावरियों को माल्यार्पण कर विदा किया गया।

