September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पहाड़ी से गिर रहे मलुवे में धसे वाहन, बाल बाल बचा वाहन चालक।

पहाड़ी से गिर रहे मलुवे में धसे वाहन, बाल बाल बचा वाहन चालक।

By on October 18, 2021 0 660 Views

नैनीताल। (कांता पाल)मौसम विभाग की राज्य में भारी बारिस की चेतावनी एक बार फिर सटीक साबित हुई है बीती रविवार से नैनीताल व इसके आसपास बीती रात से ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिस से एक ओर जहां आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त वयस्त हो गया है तो वही ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले कई मार्गों में भूस्खलन के चलते बंद पड़े है। नैनीताल के वीरभट्टी पुल में सुबह से हो रही तेज बारिस कहर बनकर टूटी है। सड़क से गुजर रहा वाहन पहाड़ी से गिर रहे मलुवे की चपेट में आ गया चालक ने किसी तरह वाहन से भागकर अपनी जान बचाई गनीमत यह रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नही हुई। पुल के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलुवे से सड़क पर कई छोटे बड़े वाहन मलुवे में फंसे हुए है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। मौके पर पहुची पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण की टीम को भारी बारिस के चलते मलुवे में फंसी गाड़ियों को निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।