September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देवभूमि का दंगल 2022: पीएम मोदी चुनावी रैली को तैयार-बीजेपी को है चुनाव आयोग से रैली पर रियायत का इंतज़ार, मेगा कैम्पेन से कमल रण में भरेगा हुंकार

देवभूमि का दंगल 2022: पीएम मोदी चुनावी रैली को तैयार-बीजेपी को है चुनाव आयोग से रैली पर रियायत का इंतज़ार, मेगा कैम्पेन से कमल रण में भरेगा हुंकार

By on January 31, 2022 0 325 Views

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार युद्ध  में भाजपा अपने बड़े नेताओं को उतारने जा रही है। पार्टी ने अपने ने दिग्गज  नेताओं की वर्चुअल रैलियों के प्लान को फाइनल कर लिया है , बीजेपी सूबे में एक फरवरी से अपना मेगा इलेक्शन कैम्पेन लॉंच करने जा रही है।

पीएम का इंतज़ार, कांग्रेस पर वार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के मुताबिक  उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से वक्त मांगा गया था जिसपर पीएम ने सहमति दे दी है। चुनाव आयोग की रैलियों ,जनसभाओं पर पाबंदी 31 जनवरी तक है, 31 को आयोग की नई गाइडलाइंस आनी है ऐसे में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 31 जनवरी को पूरा कार्यक्रम फाइनल होने की उम्मीद है।

प्रह्लाद जोशी के अनुसार राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों में 10-15 स्थानों पर एलईडी टीवी लगाए जाएंगे, ताकि लोग नेताओं का संबोधन सुन सकें। उत्तराखंड में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार करेंगे। एक फरवरी को मेगा कैंपेन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर 500 लोगों की रैलियों को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस का ‘लूट लो’ वाला वीडियो अब तक चल रहा
केंद्रीय मंत्री जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस के ‘चार धाम-चार काम’ पर जनता बिल्कुल भरोसा नहीं करेगी, जब सत्ता  कांग्रेस के हाथ में  थी तब  2017 में इनके शब्द थे- लूट लो, मैं आंखें बंद कर लूंगा, वो वीडियो अभी तक चल रहा है, उस वीडियो का खंडन भी नहीं किया है।

उत्तराखंड को देश में एक नंबर बनाना है: धामी
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कपकोट, बागेश्वर में प्रचार किया और जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, अल्मोड़ा में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का नंबर एक राज्य बनाने का हमारा सपना है। 2017 से पहले यहां की सरकार ने कहा था कि हम अपनी आंखें बंद कर लेंगे, आप जो चाहें लूट सकते हैं। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो पीएम मोदी के साथ काम कर सके। धामी ने कहा कि यह चुनाव ‘काम बनाम कारनामे’ पर है। पीएम मोदी ने राज्य के लिए कई विकास कार्य किए हैं। मैं जहां भी जाता हूं, लोग कहते हैं कि आपने पिछले 5 महीनों में सीएम के रूप में अच्छा काम किया है। मैं कह सकता हूं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हर कोई उत्साहित है। सीएम ने कहा कि देवी लक्ष्मी हाथ (कांग्रेस चिह्न), हाथी (बसपा चिह्न), झाड़ू (आप चिह्न) पर नहीं आती हैं। वो सिर्फ कमल (भाजपा चिह्न) पर आती हैं। हम यहां विकास लाएंगे।

रैली-रोड शो पर रोक

आपको बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने रोड शो और रैलियों पर 31 जनवरी तक रोक लगा रखी है। राजनीतिक पार्टियां वर्चुअल रैली कर सकती हैं। इसके अलावा 5 लोग डोर टू डोर जाकर प्रचार कर सकते हैं