September 9, 2026
Breaking News

किसानों को डिजिटल वैन की मिली सौगात

By on November 13, 2021 0 272 Views

कोटाबाग। (शाकिर हुसैन)नेचर बायो फूड्स कंपनी के सौजन्य से फेयर फार्मिंग फाउंडेशन संस्था द्वारा कोटाबाग में डिजिटल वैन की सौगात दी गई। कंपनी के डायरेक्टर रोहन ग्रोवर ने बताया कि डिजिटल वैन को गावों में घूमा कर किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीक के बारे में बताया जाएगा। ऑडियो- वीडियो माध्यम से कृषि की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण में लिए जा रहे अहम फैसलों की जानकारी भी दी जाएगी। ग्राम प्रधान मदन बजवाल, फाउंडेशन के अध्यक्ष बहादुर सिंह, नंदन मयाल, भुवन चन्द्र, नंदन सिंह पातलिया शामिल रहे।