October 29, 2026
Breaking News

हरिद्वार गंगा में तैरती हुई करा देखकर लोगो हैरान।

By on August 26, 2021 0 386 Views

हरिद्वार। लगतार पहाड़ों में हो रही बारिश का असर अब हरिद्वार गंगा का जल स्तर बड़ने से देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में हुई मूसलाधार बारिश में एक कार गंगा में बहती हुई हर की पौड़ी तक आ पहुंची । हरियाणा नंबर की ये कार है । जिस किसी ने भी गँगा के बीचोबीच तैरते हुइ देखी वो हैरान रह गया । दरअसल हरिद्वार में सुखी नदी के पास एक कार खड़ी हुई थी । पहाडों में हो रही मूसलाधार बारिश से अचानक ही सुखी नदी में पानी आ गया । बताया जा रहा है कि पानी के बहाव में ये कार टिक नही पाई और बहती हुई सुखी नदी से हर की पौड़ी तक आ पहुंची। हरियाणा के कुछ यात्री उत्तरी हरिद्वार में आकर ठहरे हुए थे उन्ही यात्रियों की ये कार है । गँगा नदी में बहती हुई कार को देखकर हर कोई हैरान है। प्रशासन द्वारा कार को गँगा नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है । बारिश के चलते उत्तराखंड का जीवन अस्थव्यथ हो गया है जिसके चलते हुये कही संडके बंद है। उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों को कठिनाई का समाना करना पड़ रहा है। यहां पहाड़ों के सरकने से लेकर नदिया भी उड़ान पर हैं।