October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली Assistant Professor की भर्ती यहाँ करें आवेदन…

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली Assistant Professor की भर्ती यहाँ करें आवेदन…

By on December 7, 2021 0 416 Views

देहरादून: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने रिक्रूटमेंट 2021 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 455 पदों को भरा जाएगा. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हों, वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भी कर सकते हैं और इन पदों के बारे में विस्तार से जानकारी भी पा सकते हैं. ऐसा करने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – ukpsc.gov.in

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से स्टेट गवर्नमेंट द्वारा अप्रूव्ड यूनिवर्सिटीज में 26 विषयों के लिए 455 असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति की जाएगी.

अंतिम तारीख –

आपकी जानकारी के लिए बता दें उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2021 है. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि अंतिम तारीख के पहले आवेदन कर दें, इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

शैक्षिक योग्यता –

यूकेपीएससी के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हो. कैंडिडेट के मास्टर्स में कम से कम 55% अंक आए हों, यह भी आवश्यक है. इसके अलावा कैंडिडेट का नेट या इसके समकक्ष कोई दूसरी परीक्षा पास करना भी आवश्यक है. अगर कैंडिडेट ने नेट पास नहीं किया है पर उसके पास यूजीसी के नियमों के अनुसार पीएचडी की डिग्री है तो भी वह आवेदन कर सकता है.

आयु सीमा –

यूकेपीएससी के इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि कैंडिडेट की उम्र 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच हो. आयु की गणना 01 जुलाई 2021 से की जाएगी. बाकी इन पदों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए अधिकारी वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं।