वन आरक्षी गोविंदी देवी के परिवार की मदद को आगे आया संघ, नवजात शिशु के इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के वन आरक्षी संघ ने मानवीय पहल करते हुए वन आरक्षी श्रीमती गोविंदी देवी को आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ की ओर से सहायता राशि उन्हें सौंपी गई।
बताया गया कि श्रीमती गोविंदी देवी के बच्चे का जन्म सातवें महीने में हुआ है। समय से पहले जन्म लेने के कारण नवजात शिशु की तबीयत गंभीर है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बच्चे के इलाज में होने वाले खर्च को देखते हुए वन आरक्षी संघ ने आर्थिक मदद का निर्णय लिया।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पंत और उपाध्यक्ष रोहित फर्त्याल मौजूद रहे। आर्थिक सहायता मिलने पर श्रीमती गोविंदी देवी ने रामनगर वन प्रभाग के सभी वन आरक्षी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

