October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रिश्तों का कत्ल: जिसने जन्म दिया, उसी ने छीनी मासूमों की सांसें, वजह जान हो जाएंगे हैरान

रिश्तों का कत्ल: जिसने जन्म दिया, उसी ने छीनी मासूमों की सांसें, वजह जान हो जाएंगे हैरान

By on March 10, 2025 0 465 Views

हरिद्वार से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपनी ही जुड़वा बच्चियों को मौत की नींद सुला दिया. मां ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि वो लगातार बच्चियों के रोने से परेशान थी. जिस वजह से उसने ये कदम उठाया है.

घटना तब सामने आई जब दोनों जुड़वा बच्चियों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. जिससे चिकिसकों को शक हुआ और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. बच्चियों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर बच्चियों की मां को हिरासत में लिया. महिला ने सख्त पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया.

पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्चियों के रात भर रोने से परेशान होकर उसने तकिए से दोनों बच्चियों का मुंह दबाकर उनका गला घोंट दिया. महिला ने बताया कि उसका अपने पति से भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. पति से बदला लेने के लिए उसने बच्चियों को मौत की नींद सुला दिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है.