Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • आपदा मंत्री धन सिंह रावत ने एक ऐसा बयान दिया है। जिस बयान से वह अब सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

आपदा मंत्री धन सिंह रावत ने एक ऐसा बयान दिया है। जिस बयान से वह अब सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

By on August 31, 2021 0 511 Views

आपदा मंत्री धन सिंह रावत ने एक ऐसा बयान दिया है। जिस बयान से वह अब सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल मंत्री  ने कहा कि एक ऐसा एप्प आया है। जिससे जहां भी आपदा आने वाली होगी उसका पता पहले चल सकेगा। जिससे आपदा प्रबंधन में लगे विभाग अलर्ट हो सकेंगे, और उस स्थान पर पहले से ही तैयारी कर ली जाएगी। जिससे कि चिन्हित क्षेत्र में आपदा आने पर कम से कम नुकसान हो। मंत्री जी की यहां तक कि बात पर शायद सभी लोग इत्तेफाक रख सकते हैं। लेकिन उसके बाद मंत्री जी जो बोल गए वह किसी के भी गले से नीचे नही उतर रहा है।

मंत्री ने आगे जो कहा वह बड़ा अजीब गजब है। इस अजब गजब का चलते मंत्री जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ ने तो बाकायदा मंत्री की बाइट को डाउनलोड कर उसे सोशल मीडिया में लगा कर मंत्री की एप्प का जबरदस्त प्रचार कर दिया है।
मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अब तो एक एप्प इससे भी बढ़ कर आ गया है। इस एप्प से बारिश को चिन्हित स्थान से आगे पीछे और इधर उधर किया जा सकता है। जिससे जहां आपदा का खतरा था वहां से बारिश को इधर उधर और आगे पीछे किया जाएगा, और आपदा नही आएगी। वह इस एप्प को भारत सरकार का प्रजेंटेशन भारत सरकार में भी देने वाले है। यदि भारत सरकार से अनुमति मिली तो कई राज्यो को इस एप्प के जरिये आपदा से बचाया जा सकता है। अब इस बयान से मंत्री घिर गए हैं। जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।