September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी जनता के मूल सवालों को केंद्र में लाकर चुनाव लड़ेगी

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी जनता के मूल सवालों को केंद्र में लाकर चुनाव लड़ेगी

By on December 13, 2021 0 330 Views

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की आज यहां देर शाम तक हुई बैठक में पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय दल और दिल्ली की तमाम पार्टियां उत्तराखंड के मूल मुद्दों को भटकाकर उत्तराखंड की सत्ता का अपहरण करना चाहती है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी इसको किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेगी। और जनता से आग्रह करेगी कि वो अपने मूल मुद्दे उनके जीवन से जुड़े हुए मुद्दों को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाए।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी.तिवारी ने जनता से कहा कि चुनावों में सत्ता हथियाने व मुद्दे भटकाने की जो राजनीति है उससे सावधान रहें।

आज यहां देवभूमि व्यापार मंडल में आयोजित पार्टी की बैठक में पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड में वो लोग भू कानून की बात कर रहे हैं जो लोग उत्तराखंड की जमीनों को लुटाने में पूंजीपतियों, माफियाओं का साथ देते आ रहे हैं।

पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में डूबी है और सहकारी समितियां प्रारंभिक ऋण सोसायटियों में करोड़ों रुपए का घपला घोटाला है जिस पर उत्तराखंड की सरकार खामोश है। इसमें लाखों अंशधारकों के पैसे की लूट मची है और तमाम विश्वविद्यालयों में फर्जी नियुक्तियां की गई हैं। उपपा ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई बेरोजगारी से उत्तराखंड की जनता त्रस्त है। इस पूरे दौर में केवल पोस्टरों, बैनरों और काले धन से चुनावों को जीतने की कोशिश की जा रही है। और ये जो दो नारे बराबर दे रहे हैं विकास – विकास और बूथ – बूथ दोनों ही नारे भ्रमित करने वाले हैं, सच्चाई तो ये है कि चुनावों में व्यापक सुधार होना चाहिए। आम आदमी को पैसे की ताकत पर खरीदकर जो लोग चुनाव जीतने का प्रयास करेंगे उसके बाद जो उत्तराखंड की दशा होगी उसके लिए यही लोग जिम्मेदार होंगे। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पूरी ताकत से चुनाव में हिस्सेदारी करेगी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पूरी उत्तरखंडी सोच के तमाम सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों मजदूरों, किसानों को एकजुट करके राज्य में राजनीतिक विकल्प तैयार करेगी और धन की राजनीति व शराब की राजनीति को समाप्त करने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पूर्ण रूप से सक्षम है और उम्मीद है कि उत्तराखंड की जनता इसमें हमारा पूर्ण रूप से साथ देगी।

उपपा ने कहा कि जो लोग उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के सामाजिक, राजनीतिक व्यवस्था परिवर्तन की ताकत से मिलकर एकजुट होना चाहते हैं और इसका समर्थन करते हैं अगर उनको उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की ओर से चुनाव में भागीदारी करनी है तो उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से संपर्क कर सकते हैं।

आज की बैठक में प्रभात ध्यानी, अमिनूर्र रहमान, कुलदीप मनवाल, प्रकाश जोशी, लालमणी, सरिता मेहरा, मीना देवी, गोपाल राम, किरन आर्या, जगदीश चंद्र, उत्तराखंड छात्र संगठन से दीपांशु पांडे, हीरा सिंह खत्री, मनमोहन अग्रवाल, प्रकाश उनियाल, सुनील पर्नवाल, पूरन सिंह मेहरा, जगदीश ममगाई समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

उपपा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तराखंड की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां, सामाजिक राजनीतिक सरोकारों से संबंध रखने वाले संगठनों, राज्य आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कल 14 दिसंबर रविवार को प्रातः 11 बजे से अग्रवाल सभा भवन रामनगर में आयोजित की जाएगी।