September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • सौंदर्य
  • ड्यूटी के साथ पौधारोपण भी कर रहे आइआरबी जवान। प्राथमिक विद्यालय में लगाये पौधे

ड्यूटी के साथ पौधारोपण भी कर रहे आइआरबी जवान। प्राथमिक विद्यालय में लगाये पौधे

By on July 12, 2021 0 325 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) कोरोना कर्फ्यू के दौरान कालाढूंगी में आइआरबी प्रथम बैलपड़ाव के दर्जनों पुलिस कर्मी भी ड्यूटी पर तैनात हैं। आइआरबी के यह जवान अपनी ड्यूटी के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से ड्यूटी से समय मिलते ही पौधारोपण करने में जुट जा रहे हैं। कालाढूंगी में आइआरबी के इन जवानों को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में ठहराया गया है। जबसे आइआरबी प्रथम बैलपड़ाव की ए कंपनी के जवान यहां ठहरे हैं तबसे प्राथमिक विद्यालय परिसर को फूल, फल एवं छायादार पौधों से सजा दिया गया है। प्लाटून कमांडर राजेंद्र प्रसाद ने बताया बैलपड़ाव आइआरबी प्रथम सेनानायक के दिशा निर्देशन में हरेला पर्व के मद्देनजर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी के तहत विद्यालय में अब तक विभिन्न प्रजातियों के तकरीबन 50 पौधे लगाए गए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान प्लाटून कमांडर राजेंद्र प्रसाद, पीसीवी रघुवीर राम, कांस्टेबल प्रकाश जोशी, रविंद्र पाल, जोधवीर सिंह, राकेश सहित स्कूल शिक्षक उपस्थित थे।
फोटो। पौधारोपण करते आइआरबी जवान।