कांग्रेसी, नेता द्वारा पुलिस के जवानों के साथ जमकर अभद्रता करने की घोर निन्दा, विधायक से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की।
कालाढूंगी। बैलपड़ाव चौकी में कांग्रेसी, नेता द्वारा पुलिस के जवानों के साथ जमकर अभद्रता करने की घोर निन्दा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक बंशीधर भगत से मिलकर प्रकरण की जानकारी दी व दोषी लोगो के खिलाफ सक्त करवाई कराए जाने व पुलिस साथियों को इंसाफ दिलाए जाने की बात की।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक बंशीधर भगत को अवगत कराते हुए बताया की पुलिस द्वारा दोसियो के खिलाफ करवाई कर जांच की जा रही थी मगर कांग्रेसी नेता महेश शर्मा द्वारा कल एक धरना तहसील कालाढूंगी में दिया गया जिसमे कांग्रेस के सभी लोगों ने भाजपा सरकार को बेवजह कोसते हुए बेवजह गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस संगठन वह नेता पुलिस के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं जिससे प्रखंड पुलिस का मनोबल तोड़ना चाहती है और मुकदमे को प्रभावित करना चाहती। उन्होंने विधायक से कहा उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच हो तथा पुलिस पर कोई भी बेवजह दबाव न पड़े। ताकि समाज में पुलिस का विश्वास एवं कानून का भय बना रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जतवाल,गोपाल,बुधलाकोटि, दिवान सिंह बिष्ट,पुष्कर कत्युरा,हरीश मेहरा,कैलाश बुधलाकोटी,विनोद बुधलाकोटी,कुंदन जंतवाल,कविता बालियां,आरती टम्टा,भगवान कुमिटिया,हरीश अटवाल,सुच्चा सिंह,जसविंदर सिंह,गोधन सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

