- Home
- उत्तराखण्ड
- तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत वनाग्नि सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत वनाग्नि सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
रामनगर।तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत वनाग्नि सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।डीएफओ बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि गोष्ठी मैं वाद विवाद भाषण,चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।वनाग्नि के प्रतिकूल प्रभावों व रोकथाम के दूरगामी परिणामों के सम्बंध में जनजागरूकता बढ़ाये जाने के लिए सम्पूर्ण प्रभाग में सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर बैलपड़ाव रेंज के छोई के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं के साथ वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा वनों की सुरक्षा के संकल्प लिए गए।इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी संतोष पंत,अनुभाग अधिकारी छोई दिनेश मठपाल,वन दरोगा तारा चौबे,वन रक्षक सरप सिंग,ललित आर्य,कोमल,हरीश आदि मौजूद रहे।बन्नाखेड़ा रेंज के अंतर्गत चूनाखान में कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीणों के साथ वनाग्नि सप्ताह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रेंज अधिकारी लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया,अनुभाग अधिकारी रमेश कोहली,वन आरक्षी सुरेंद्र राणा,अशर्फीलाल आदि मौजूद रहे।इसके अलावा विश्व वेटलैंड दिवस का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर दक्षिणी जसपुर व आमपोखरा रेंज द्वारा कॉर्बेट फाउंडेशन रामनगर व अन्य स्थानीय व्यक्तियों के साथ तुमड़िया डैम क्षेत्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

