September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • युवक ने उड़ा दिये डॉक्टरों के भी होश ! बोला पेट में पहुंच गया है सांप, करने गया था शौच, पढ़ें पूरा मामला…

युवक ने उड़ा दिये डॉक्टरों के भी होश ! बोला पेट में पहुंच गया है सांप, करने गया था शौच, पढ़ें पूरा मामला…

By on April 8, 2023 0 298 Views

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक युवक डॉक्टर के सामने दर्द से करहाता पहुंचा। युवक ने कराहते हुए कहने लगा कि शौच करने के दौरान प्राइवेट पार्ट के रास्ते उसके पेट में सांप घुस गया है। आनन-फानन में युवक का इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि शौच के दौरान युवक को कोई लकड़ी लग थी, जिससे उसको खून आ गया था।

कोतवाली देहात के बनियानी पुरवा गांव का रहने वाला एक 25 साल का युवक सोमवार देर शाम को गांव के किनारे शौच के लिए गया था। युवक के भाई ने बताया कि जब उसका भाई शौच करने गया था। थोड़ी देर बाद वह चीखता-चिल्लाता हुआ घर आया और बताया कि उसके पेट में कोई काला रंग का कीड़ा घुस गया। उसने सांप घुसने की आशंका जताई, जिसके बाद घरवाले ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया। उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक युवक कोई नशा कर रखा है।

जांच में कुछ नहीं निकला

डॉक्टर शेर सिंह ने बताया कि ये झाड़ियों में शौच कर रहा था। कोई लकड़ी घुस गई थी, जिससे खून बहने लगा था। नशे में था, इसलिए इसे वहम हुआ कि कोई सांप ने काट लिया और उसके पेट में घुस गया। जांच में कुछ नहीं निकला।