Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कांग्रेस की करारी शिकस्त पर एक्शन में सोनिया-उत्तराखंड चीफ गोदियाल का इस्तीफा, बाकि 4 राज्यों के कप्तानों से भी त्यागपत्र तलब

कांग्रेस की करारी शिकस्त पर एक्शन में सोनिया-उत्तराखंड चीफ गोदियाल का इस्तीफा, बाकि 4 राज्यों के कप्तानों से भी त्यागपत्र तलब

By on March 16, 2022 0 246 Views

उत्तराखंड कांग्रेस कप्तान गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  5 राज्यों के हालिया विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक्शन में आई कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचो राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा तलब किया, जिसके चलते गोदियाल को भी पद छोड़ना पड़ा । गोदियाल के मुताबिक  प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। गोदियाल ने कहा कि वो चुनाव नतीजों के आने के साथ ही इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन हाईकमान के आदेश के इंतज़ार में  अपना फैसला रोक रखा  था।

आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह पता चला कि सभी पांचों  राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा गया है तो मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया । गणेश गोदियाल के मुताबिक  कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर वो संघर्ष करते रहेंगे। कांग्रेस की शर्मनाक  हार की समीक्षा के लिए मंगलवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों को इस्तीफा सौंपने का फरमान सुनाया ।  सोनिया गांधी के फैसले  की जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है.