September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • चमोली मे टूटकर गिरा पहाड़, बदरीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, 8 मजदूर दबे, 2 की मौत, छह घायल, देखें VIDEO

चमोली मे टूटकर गिरा पहाड़, बदरीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, 8 मजदूर दबे, 2 की मौत, छह घायल, देखें VIDEO

By on July 21, 2022 0 260 Views

चमोली: चमोली जिले में हेमकुंड यात्रा मार्ग के घांघरिया हेलीपेड क्षेत्र के नदी पार भारी बारिश ने तबाही मचाई है।  तेज वर्षा और मलबा नदी में आने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, राहत की बात रही कि आबादी क्षेत्र और यात्रा मार्ग पर कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। यात्रियों और आम लोगों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। अनूठी पटूडी की ओर वाली नदी क्षेत्र में आया मलबा आने से ग्रामीण दहशत में हैं। गोविन्द घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी दी है। भारी बारिश के बाद फूलों की घाटी जाने वाले रास्ते पर बना पुल बह गया था। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ दल मौके लिए रवाना हुआ। टीम ने यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया।

 

अचानक पुल की शटरिंग गिर गई

रुद्रप्रयाग : बुधवार सुबह करीब 9 बजे रुद्रप्रयाग से सात किमी दूर श्रीनगर की ओर बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में आलवेदर परियोजना में बन रहे पुल की अचानक शटरिंग गिर गई। इसकी चपेट में आठ मजदूर आ गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य शुरू किया। कटर मशीन से सरिया को काट कर दबे मजदूरों को निकाला गया। सभी घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। चार घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय स्थित कोटेश्वर अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल भी पहुंचे, तथा घटना की पूरी जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हाल-चाल देखने पहुंचे। वहीं डीएम ने इस पूरे घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस उपाधीक्षक सुबोध घिल्डियाल ने बताया कि यह घटना लापरवाही से हुई है। पुलिस जांच करने के बाद एनएच और कार्यदायी संस्था आरसीसी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी मौके पहुंचे, तथा मामले की जांच की बात कही। विधायक ने कहा कि डीएम से जांच कराने को कहा गया है।

मृतक और घायलों के नाम

मृतक में पंकज पुत्र विशंभर उम्र 24 वर्ष, निवासी गंगपुर थाना अलीगंज उत्तर प्रदेश और कन्हैया पुत्र वेदराम उम्र 18 वर्ष निवासी गुर्जर पुर गहरवार थाना अमृतपुर उत्तर प्रदेश शामिल हैं। घायल मजदूरों में किशन प्रजापति हजारीबाग झारखंड, गंगू माला हजारीबाग झारखंड, रामू शाहजहांपुर, नजीम दोहानू, अनुपम शाहजांहपुर, रघुवीर शाहजहांपुर, शकलदेव सिन्हा हजारीबाग और संतोष कृष्णा शाहजहांपुर शामिल हैं।