October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कालाढूंगी, कोटाबाग ब्लाक में भी चला महा स्वच्छता अभियान। कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर की गई सफाई।

कालाढूंगी, कोटाबाग ब्लाक में भी चला महा स्वच्छता अभियान। कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर की गई सफाई।

By on June 18, 2023 0 445 Views

कालाढूंगी। उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के निर्देश पर रविवार को महा स्वच्छता अभियान दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत तहसील, थाना, पशु चिकित्सालय, हनुमान मंदिर के निकट, मुख्य बाजार आदि जगह सफाई की गई। इस अभियान में नोडल अधिकारी एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, खंड विकास अधिकारी श्याम चंद्र, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण ने भी अपने कार्मिकों के साथ कूड़ा कचरा उठाया। कई महिला समूह, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस विद्यार्थी भी शामिल रहे। वहीं ब्लाक कोटाबाग के मुख्य बाजार व गावों में खंड विकास अधिकारी श्याम लाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल परिसरों की भी सफाई की गई। बैलपड़ाव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र सिंह अधिकारी के नेतृत्व में भी सफाई अभियान चलाया गया।