September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • हाथी ने मचा दिया हाहाकार, वीडियो में देखें कैसे मचाया तांडव…VIDEO

हाथी ने मचा दिया हाहाकार, वीडियो में देखें कैसे मचाया तांडव…VIDEO

By on October 24, 2022 0 192 Views

न्यूज़ डेस्क: हाथी पृथ्वी के सबसे समझदार और विशालकाय जानवर होते हैं. इसके साथ ही वह इंसानों की तरह पारिवारिक भी होते हैं. लेकिन कई बार उन्हें बहुत तेज गुस्सा आ जाता है और फिर वह ऐसा तांडव मचाते हैं कि उनके सामने जो कुछ आए वे उसे तोड़फोड़ कर नष्ट कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो आज हमें सोशल मीडिया में देखने को मिला. जिसमें एक गुस्साया हुआ हाथी इंसानी बस्ती में घुस आया है. उसके बाद उसने ऐसा तांडव मचाया कि लोग देखते ही वहां से भाग निकले.

 

पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रही तारीख के मुताबिक, ये वीडियो 11 अक्टूब की शाम 8 बजकर 22 मिनट का है. इस सीसीटीवी वीडियो को भी ट्विटर अकाउंट @UOldguy ने शेयर किया है. जिसे अब तक 63 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही 500 से ज्यादा लाइक्स और कई रिट्वीट भी मिल चुके इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी शहर की एक गली में लोग इधर-उधर घूम रहे हैं. सड़क के किनारे दुकानों के बाहर कुछ बाइक भी खड़ी हुई हैं. एक शख्स दुकान के सामने खड़ा दिख रहा है वहीं कुछ लोग इधर-उधर जाते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक शख्स तेजी से भागता हुआ आता है उसके बाद वहां भगदड़ मच जाती है, क्योंकि एक गुस्साया हाथी लोगों पर हमला करने के लिए उनके पीछे भाग रहा है

लोग हाथी से बचने के लिए वहां से दौड़ लगा रहे हैं. इसी दौरान हाथी एक दुकान से सामने पहुंच जाता है. जहां कुछ बाइक खड़ी हुई थी. हाथी बाइक को देखकर बेकाबू हो जाता है और वह एक ही झटके में एक बाइक को अपनी सूंड़ से उठाकर फेंक देता है. गनीमत ये रही कि हाथी ने उसके बाद किसी और बाइक या इंसान पर हमला नहीं किया बल्कि वह वहां से भागता नजर आया. उसके बाद क्या हुआ ये इस वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो पाया. लेकिन हाथी के गुस्से से तो ऐसा लगता है कि हाथी ने आगे जाकर भी ऐसा ही तांडव मचाया होगा.