October 17, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

By on March 1, 2026 0 109 Views

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान है और इसके लिए सभी अधिकारी जवाबदेही के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।