October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कालाढूंगी पुलिस ने नाबालिग को वाहन ना देने और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया

कालाढूंगी पुलिस ने नाबालिग को वाहन ना देने और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया

By on December 25, 2022 0 221 Views

कालाढूंगी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस द्वारा नशे से दूर रखने, नाबालिग को वाहन ना देने और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में कालाढूंगी के वार्ड नंबर 4, व 3 में संघर्ष वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत निर्देश में महिला उपनिरीक्षक निशू गोतम द्वारा लोगों से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने की नसीहत देते हुए महिला सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा नशे की लत में पड़ने वाले का भविष्य बर्बाद हो जाता है। जिंदगी बड़ी अनमोल है इसलिए अपने बच्चो को नशे से दूर रखें, उनके साथ थोड़ा समय बितायें ताकि आपको उनकी गतिविधियों के बारे में पता चल सके। महिलाएं अपने मोबाइल में उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करें, जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस दौरान पुलिस से अतीक अहमद,संघर्ष वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, शाकिर हुसैन, वकील अहमद,उस्मान अली,मेंहदी हसन,जरीना हजन,रानी,नाजिया ,सबनूर, सेहनाज,अफसाना, लियाकत अली,नजाकत अली,अब्दुल हमीद,सहित आदि उपस्थित रहे।