October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रेमिका ने घर बुलाकर ऐसी चाल चली प्रेमी संग, घरवालों ने काट दिया नाज़ुक अंग !

प्रेमिका ने घर बुलाकर ऐसी चाल चली प्रेमी संग, घरवालों ने काट दिया नाज़ुक अंग !

By on October 14, 2023 0 1114 Views

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से क्रूरता की सभी हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है। प्यार में पड़े युवक को प्रेमिका के घरवालों ने ऐसी सजा दी है, जिसे वो ताउम्र नहीं भूल पाएगा। मामला मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट इलाके का है। दरअसल, प्रेमिका के परिजनों ने घर में पकड़े गए प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक के साथ पहले मारपीट की गई, इसके बाद नर्दयता की हद पार करते हुए उसके नाजुक अंग को काट दिया गया। प्रेमिका के परिजन इतना पर भी नहीं मानें तो युवक के गले की चेन और उसकी अंगूठी भी छीन ली।

इस घटना के बाद मोहल्ले में हंगामा मच गया। प्रेमिका और प्रेमी के परिवार वाले बिजनेस से जुड़े हैं। खून से लथपथ हालत में जैसे-तैसे युवक अपने घर गोला बांध रोड पहुंचा। परिवार वालों ने घायल युवक को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर पहले मैनेज करने की कोशिश की गई। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। बताया गया है कि युवक का उस इलाके की एक युवती से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था।

युवती के घरवालों ने पकड़ लिया

प्रेमिका ने साजिश रचकर फोन कर प्रेमी को बुलाया था। युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान युवती के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट कर हाथ की उंगली और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। गुप्तांग काटने का आरोप प्रेमिका के भाई और माता-पिता पर लगाया गया। मामले में युवक के पिता ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इसमें उस इलाके की एक युवती के घरवालों पर मारपीट कर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है।