September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पैंगोलिन शल्क के साथ चार तस्कर दबोचे। वन विभाग व एसओजी को मिली बड़ी सफलता।

पैंगोलिन शल्क के साथ चार तस्कर दबोचे। वन विभाग व एसओजी को मिली बड़ी सफलता।

By on August 20, 2022 0 250 Views

कालाढूंगी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टीम ने दो तस्करों को पैंगोलिन शल्क के साथ दबोच लिया। विभागीय अधिकारियों को मुखबिर की सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह तथा उप प्रभागीय वन अधिकारी शशि देव के निर्देश अनुसार छापेमारी टीम बनाई गई जिसका नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी बरहैनी रूपनारायण गौतम को सौंपा गया। इसमें सुरक्षा दल प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी एवं उनका स्टाफ, वन क्षेत्राधिकारी टांडा एवं उनके स्टाफ को शामिल किया गया। जिसके बाद मुखबिर की सूचना के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास घेरा बंदी करते हुए गनपत सिंह पुत्र किशोर सिंह निवासी जसपुर तथा राधा कृष्ण पुत्र मुकुंद राम निवासी कल्लू वाला बिजनौर उप्र को ढाई किलो पैंगोलिन शल्क के साथ पकड़ लिया गया। इससे की गई कड़ी पूछताछ में अन्य दो साथी ओम प्रकाश निवासी कलियर हरिद्वार तथा पवन कुमार निवासी बिजनौर का नाम बताया गया। जिसके बाद टीम ने इनको पकड़ने का जाल बिछाते हुए 52 दरी रोड कलियर हरिद्वार से बाइक सहित पकड़ लिया, जिनके पास से भी 10 किलो पेंगोलिन की शल्क बरामद हुआ। इस कार्रवाई में वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार तथा वन क्षेत्राधिकारी रुड़की एवं उनकी टीम के लोग भी शामिल रहे।