September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • आयुक्त दीपक रावत ने लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शिवकालोनी हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण से सरकारी भूमि को मुक्त कराया।

आयुक्त दीपक रावत ने लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शिवकालोनी हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण से सरकारी भूमि को मुक्त कराया।

By on April 4, 2025 0 367 Views

हल्द्वानी स्थित शिवकालोनी निवासियों ने आयुक्त रावत से शिकायत की गई कि शिवकालोनी वैलेजली हॉल में सिविल कोर्ट के समीप जो लम्बे समय से मलवे एवं गंदगी से भरा पडा था उक्त स्थल पर कुछ लोगों द्वारा उसमें अतिक्रमण किये जाने की शिकायत भी की गई। उक्त भूमि पर पार्क बनाने हेतु प्रस्तावित है।
सम्बंधित लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुमायूं आयुक्त रावत ने नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में भी अतिक्रमण किया गया था जिसे नगर निगम द्वारा तत्काल हटाया गया। पुनः किए गए अतिक्रमण को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि भविष्य में अतिक्रमण की कार्यवाही की जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
अतिक्रमण के सम्बन्ध में
आयुक्त रावत ने कहा कि जहां-जहां सरकारी भूमि है सभी सरकारी भूमि की नियमित मानिटरिंग की जाए अगर अतिक्रमण है तो उसे अतिक्रमण मुक्त किया जाए तथा सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।