October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • वोट देने जाइए तो गैस सिलेंडर को नमस्कार करके जाइए , खूब वायरल हो रही है पीएम मोदी की सीएम दौर की ये पुरानी वीडियो…आप भी देखिए

वोट देने जाइए तो गैस सिलेंडर को नमस्कार करके जाइए , खूब वायरल हो रही है पीएम मोदी की सीएम दौर की ये पुरानी वीडियो…आप भी देखिए

By on May 9, 2022 0 297 Views

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफे ने आम आदमी की जेब ढीली कर दी है। वहीं, इस बढ़ोतरी के बाद विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेर रहे हैं। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी कह रहे हैं, “वोट देने जाइए तो घर में जो गैस सिलेंडर है न, उसको नमस्कार करके जाइएगा।”

इस वीडियो में पीएम मोदी आगे कह रहे हैं, “गैस सिलेंडर छीन लिए इन लोगों ने और गैस सिलेंडर महंगा कर दिया है।” दरअसल, ये वीडियो उस वक्त का है जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और तब उन्होंने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह पर महंगाई के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा था।

 

वायरल हो रहे पीएम मोदी के 1.16 मिनट के वीडियो में वह कहते हैं, “आप बताइए, अगर इसी तरह से महंगाई बढ़ती गई तो गरीब क्या खाएगा। आज प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) यहां आए थे लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई का ‘म’ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। इनका अहंकार इतना है कि महंगाई का ‘म’ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। मरो तो मरो, आपका नसीब।”

 

मोदी इस वीडियो में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वह आगे कहते हैं, “गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता है, बच्चा रात भर रोता है, मां आंसू पीकर सोती है और देश के नेताओं को गरीब की परवाह नहीं है, ये गरीबी का हाल कर दिया है। वोट करने जाएं तो जो घर में गैस सिलेंडर है न, उसको नमस्कार करके जाइएगा। गैस सिलेंडर छीन लिए इन लोगों ने और गैस सिलेंडर महंगा कर दिया है।

”एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। शनिवार को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रु का इजाफा किया गया है, जिसके बाद देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतें 1000 रु के पार पहुंच गई हैं।