November 20, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • बारिश से खेतों में खड़ी फसले तबाह, फसलों के हुए नुकसान लिए कांग्रेस का प्रदर्शन,

बारिश से खेतों में खड़ी फसले तबाह, फसलों के हुए नुकसान लिए कांग्रेस का प्रदर्शन,

By on April 8, 2026 0 147 Views

रामनगर। किसानों के लिए मुसीबत का नया दौर शुरू हो गया है। अचानक हुई तेज बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह तबाह कर दिया। कई किसान जो महीनों की मेहनत से अपनी फसल उगा रहे थे, आज एक झटके में सब कुछ खो बैठे। आँखों में आँसू और दिल में दर्द लेकर किसान आज अपने खेतों को देख रहे हैं।
इस संकट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रभावित किसानों के साथ खड़े होकर सरकार से मांग की कि फसलों का तुरंत नुकसान आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
रणजीत सिंह रावत ने कहा,
“किसान इस देश की रीढ़ हैं। जब उनकी फसल बर्बाद होती है तो पूरा परिवार बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। हमारी मांग है कि सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द प्रभावित किसानों का सर्वे करे और उन्हें राहत राशि उपलब्ध कराए।”
किसानों की पीड़ा देखते हुए स्थानीय प्रशासन से भी अपील की गई है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और बिना देरी के कार्रवाई करें। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, भुवन पाण्डेय, ममता आर्या, दीप्ति भारद्वाज, गिरधारी लाल, धाराबल्लभ पाण्डेय, डूंगर कनवाल, एन.डी. पंत, लीलाधर जोशी, नवीन सनवाल, बाबर खान, गुलाम सादिक, राजीव अग्रवाल, पंकज सुयाल, चाँद खान, शेखर चंद्र, देवेंद्र चंदौला, वीरेंद्र कुमार, अंकुश अग्रवाल, ओम प्रकाश पड़लिया, मुनब्बर हुसैन, राजेश नेगी, मुकेश मेहरा, फजल खान, शेर खान, कैलाश त्रिपाठी, सुमित तिवारी, मनोज गोस्वामी, अनीश खान, नजाकत अली, ओम प्रकाश आर्यवंशी, जावेद खान, सोएब अली, वीरेंद्र तिवारी, विजय रावत, अक्षत तिवारी, धीरज उपाध्याय, कन्नू जोशी, शिव कुमार, आफाक हुसैन, मोईन खान, आदि मौजूद रहे.