October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पहुंचे हल्द्वानी, दंगा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पहुंचे हल्द्वानी, दंगा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

By on February 21, 2024 0 652 Views

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरिया हल्द्वानी पहुंचे। यहां पहुंच के उन्होंने बनभूलपुरा के दंगा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरिया हल्द्वानी पहुंचे। 2 सदस्यों की टीम के साथ वो हल्द्वानी पहुंचे हैं। हल्द्वानी पहुंचकर उन्होंने बनभूलपुरा के दंगा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने बनभूलपुरा के लोगों से मिलकर उनका हाल भी जाना।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरिया ने जहां बनभूलपुरा के लोगों से मिलकर बातचीत की तो वहीं उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने जिले के अधिकारियों से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट ली।