October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कांग्रेस की 3 सितम्बर को खटीमा से परिवर्तन यात्रा शुरू कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तैयारियों को लेकर मीटिंग का सिलसिला जारी है।

कांग्रेस की 3 सितम्बर को खटीमा से परिवर्तन यात्रा शुरू कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तैयारियों को लेकर मीटिंग का सिलसिला जारी है।

By on September 2, 2021 0 710 Views

रामनगर। कांग्रेस की 3 सितम्बर को खटीमा से परिवर्तन यात्रा शुरू होनी है। जिसकी तैयारियो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग का सिलसिला जारी है। यह यात्रा 5 सितम्बर को रामनगर पहुंचेगी। जिसके जरिये कांग्रेस को क्षेत्र में अपना दम दिखाने का मौका मिलेगा। इस यात्रा के जरिये कांग्रेस राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकारों को घेरने का काम करेगी। जिससे कि 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले जनता तक इन सरकारों की नाकामियों को पहुंचाया जा सके। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की।