Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अटल आदर्श राजकीय कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं को मोबाइल टेबलेट वितरण किए गए।

अटल आदर्श राजकीय कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं को मोबाइल टेबलेट वितरण किए गए।

By on January 7, 2022 0 448 Views

रामनगर।विधायक दीवान सिह विष्ट ने अटल आदर्श राजकीय कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदान किये गये मोबाइल टेबलेट वितरण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का मानना है ही आज की संचार क्रांति की मुख्य धारा से विद्यालयक पढ़ने वाले बच्चे भी जुड़े।उन्होंने कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी है कि वे जहाँ कोचिंग की पढ़ाई ऑनलाइन करना व इंटरनेट के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए इस टेबलेट का उपयोग करेगे। बताया कि सरकार बच्चों के खातों में 12000 हजार रुपये की धनराशि सीधे भेज रही है जिससे बच्चे टेबलेट स्वयं खरीदेंगे। अभिवाकों की जिम्मेदारी है बच्चो को सहयोग करे।भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ का संकल्प पूरा कर रही है। इस अवसर पर बच्चों ने भी प्रदेश की सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।इस दौरान विधायक मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा खण्ड शिक्षा अधिकारी बन्दना रौतेला जीजीआईसी की प्रधानाचार्या के डी माथुर, प्रेमा जोशी, ज्योति राजेन्द्र कुलाश्री, हेमा आर्या, मिनाशी नेगी , विमला शाह, रीना पांडेय, जीवन सिह नेगी आदि मौजूद रहे।