October 29, 2026
Breaking News

ग्रामीणों-छात्रनेताओं ने दी आमरण अनशन की धमकी

By on August 27, 2022 0 274 Views

कालाढूंगी।एक तरफ जहां सरकार क्वालिटी एजुकेशन की बात करती है, वहीं कोटाबाग विकासखंड में घोर अनियमितताएं सामने आई हैं।

कोटाबाग विकासखंड के पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालयों से शिक्षकों को अवैध तरीके से सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में समायोजित अथवा अटैच करने का खेल पिछले दो-तीन साल से चल रहा है। इसका नतीजा यह है कि पर्वतीय क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय एकल शिक्षक वाले हो चुके हैं। शासन द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में नियुक्त कई शिक्षकों को मनमाने तरीके से, कुछ अधिकारियों द्वारा सुगम क्षेत्र में नियुक्त कर दिया गया है, इससे बच्चों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हो रहा है। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के जिला सह संयोजक चंद्रप्रकाश सनवाल ने कहा कि यदि 1 सप्ताह के भीतर विद्यालयों में नियुक्त सभी शिक्षकों को वापस नहीं भेजा गया, तो एबीवीपी के कार्यकर्ता बीआरसी परिसर में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह अरोरा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत सिंह कपकोटी, समाजसेवी दीपक बधानी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह बंगारी, नगर उपाध्यक्ष विनोद सनवाल, छात्रा प्रमुख निशा बोहरा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।